Election Result Julana 2024: विनेश फोगाट ने राजनीति के दंगल में जीत दर्ज कर परचम लहराया हैं। जुलाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की विनेश फोगाट ने 6015 वोटों की बढ़त से जीत दर्ज की है। उन्होंने कुल 65080 वोट प्राप्त किए, जबकि भाजपा के कैप्टन योगेश बैरागी को 59065 वोट मिले। विनेश फोगाट की इस जीत को क्षेत्र में कांग्रेस के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने भाजपा के मजबूत उम्मीदवार को कड़ी टक्कर देते हुए यह जीत हासिल की है।

Election Result Julana 2024: आज हरियाणा विधानसभा चुनाव नतीजे घोषित किए जा रहे हैं। विनेश फोगाट ने राजनीति के दंगल में जीत दर्ज कर परचम लहराया हैं।

Election Result Julana 2024: अन्य प्रमुख उम्मीदवारों के वोट इस प्रकार रहे:

इनेलो के सुरेंद्र लाठर: 10158 वोट
जजपा के अमरजीत ढांडा: 2477 वोट
आप की कविता रानी: 1280 वोट
जुलाना विधानसभा क्षेत्र में चल रहे चुनावों में कांग्रेस की उम्मीदवार विनेश फोगाट ने महत्वपूर्ण बढ़त बनाई है। प्रारंभिक नतीजों के अनुसार, वह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 6354 वोटों से पीछे छोड़ते हुए 11 राउंड के मतगणना में आगे चल रही हैं।

विनेश फोगाट की इस जीत की संभावनाओं से उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है। चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद से ही उनकी जीत की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। कांग्रेस पार्टी के अन्य नेता भी इस सफलता को लेकर आशान्वित हैं और यह जीत पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण साबित हो सकती है।

निर्वाचन अधिकारी इस समय मतगणना के अंतिम राउंड में जुटे हुए हैं, और सभी की निगाहें अब अंतिम नतीजों पर टिकी हुई हैं। जुलाना क्षेत्र में वोटिंग के दौरान कांग्रेस और अन्य दलों के बीच एक तगड़ी प्रतिस्पर्धा देखी गई, लेकिन विनेश फोगाट की बढ़त ने सभी को चौंका दिया है।

इस चुनावी जीत के साथ ही विनेश फोगाट ने अपने राजनीतिक करियर में एक नया अध्याय जोड़ा है, जो पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता के रूप में उभरा है। विनेश फोगाट ने राजनीति के दंगल में जीत दर्ज कर परचम लहराया हैं। मतगणना के अंतिम नतीजों का इंतजार किया जा रहा है, जिससे यह स्पष्ट होगा कि क्या वह अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़कर जीत के साथ अपनी स्थिति मजबूत कर सकेंगी।

जींद की जुलाना में मुकाबला जाट बनाम ब्राह्मण पर आकर टिक गया है। पिछली बार 25 हजार वोटों से जीत दर्ज करने वाली कांग्रेस ने इस बार ओलंपियन विनेश फोगाट को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस विनेश के जाट चेहरे और सेलेब्रिटी स्टेटस को भुनाना चाहती है। दूसरी तरफ भाजपा ने योगेश बैरागी को मैदान में उतारकर ओबीसी वोटों को साधने का प्रयास किया है। जाट बहुल विधानसभा क्षेत्र में ओबीसी वोटों की अच्छी खासी संख्या है।

कांग्रेस के बागी डॉ. सुरेंद्र लाठर इनेलो के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। विनेश फोगाट ने राजनीति के दंगल में जीत दर्ज कर परचम लहराया हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *